हेलो नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी DRDO यानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। DRDO हर साल युवाओं के लिए Apprentice पदों पर आकर्षक अवसर लेकर आता है, और इस साल भी एक नई वेकेंसी की उम्मीद बहुत प्रबल हो गई है। इस आर्टिकल में हम DRDO Apprentice Recruitment 2025 से जुड़ी संभावित नई वेकेंसी की जानकारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से साझा करेंगे। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
DRDO Apprentice Recruitment 2025 : क्या है नई अपडेट
DRDO की तरफ से Apprentice पदों पर भर्ती को लेकर एक नई वेकेंसी की संभावना पहले जनवरी या फरवरी 2025 तक जताई जा रही थी। लेकिन अब मार्च के बाद यह उम्मीद और भी मजबूत हो गई है कि DRDO बहुत जल्द Graduate, Diploma और ITI पास युवाओं के लिए भर्ती अधिसूचना जारी करेगा।
हालांकि कोई फाइनल डेट अब तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन विभागीय गतिविधियों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह माना जा रहा है कि भर्ती अधिसूचना बहुत जल्द DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो सकती है। आप DRDO की वेबसाइट पर जाकर ताज़ा जानकारी नियमित रूप से देख सकते हैं।
कौन-कौन पदों पर हो सकती है भर्ती?
पिछली भर्तियों के आधार पर इस बार भी कुछ प्रमुख पदों पर भर्ती हो सकती है, जिनमें शामिल हैं।
- Graduate Apprentice
- Diploma Apprentice
- ITI Trade Apprentice
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
योग्यता और पात्रता शर्तें
DRDO Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित योग्यताएं आवश्यक मानी जा सकती हैं।
- Graduate Apprentice: B.E./B.Tech डिग्री धारक (ECE, EEE, CSE, Mechanical आदि शाखाओं से)
- Diploma Apprentice: डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (ECE, Mechanical, Electrical आदि विषयों में)
- Trade Apprentice: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास (जैसे Fitter, Electrician, Turner, Welder आदि)
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आयु 18 से 48 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिल सकती है।
चयन प्रक्रिया कैसी हो सकती है?
DRDO Apprentice Recruitment 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित हो सकती है, जैसा कि पहले की भर्तियों में देखा गया है। इसमें कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
- शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- केवल दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दी जा सकती है।
यह प्रक्रिया न केवल पारदर्शी है बल्कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी के बिना एक बेहतरीन अवसर भी बनती है।
संभावित वेतनमान और अन्य लाभ
DRDO Apprentice पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को एक निर्धारित स्टाइपेंड मिलेगा, जो निम्नलिखित हो सकता है।
- Graduate Apprentice: ₹9,000 प्रति माह तक
- Diploma Apprentice: ₹8,000 प्रति माह तक
- ITI Apprentice: ₹7,000 प्रति माह तक
इसके अतिरिक्त, DRDO जैसी राष्ट्रीय संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करना आपके प्रोफेशनल करियर में एक मजबूत नींव साबित हो सकती है। DRDO से संबंधित Apprenticeship के अधिक विवरण के लिए आप Apprenticeship India पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया (संभावित)
DRDO Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो सकती है। जब भी भर्ती अधिसूचना जारी होगी, तब आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले NATS पोर्टल (Graduate/Diploma) या NAPS पोर्टल (ITI) पर रजिस्ट्रेशन करें।
- उसके बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
जरूरी दस्तावेज (आवेदन के समय)
जब भर्ती अधिसूचना जारी हो जाएगी, तब आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की कॉपी (ITI, Diploma, या Degree)
- एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
इन सभी दस्तावेजों को पहले से स्कैन करके रखना बेहतर होगा ताकि आवेदन प्रक्रिया सरल हो सके।
DRDO में करियर के फायदे
DRDO में काम करना न केवल एक सम्मान की बात होती है बल्कि यह तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक मजबूत माध्यम भी है। DRDO से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को किया सब मिलता है जो कि इस प्रकार से है।
- ISRO, BHEL, HAL जैसी अन्य सरकारी संस्थाओं में प्राथमिकता मिलती है।
- प्राइवेट सेक्टर में अच्छे वेतन पैकेज मिलते हैं।
- भविष्य में सरकारी स्थायी नौकरी के अवसर भी खुलते हैं।
कब आएगी भर्ती?
पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि DRDO Apprentice Recruitment 2025 की अधिसूचना जनवरी या फरवरी 2025 में आएगी, लेकिन वह समय बीत चुका है। अब यह उम्मीद बहुत प्रबल हो गई है कि यह भर्ती सूचना आने वाले कुछ हफ्तों में किसी भी समय जारी की जा सकती है।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे DRDO की ऑफिशियल साइट drdo.gov.in को नियमित रूप से विज़िट करते रहें ताकि वे किसी भी अपडेट को मिस न करें और समय रहते आवेदन कर सकें।
निष्कर्ष
अगर आप DRDO में करियर बनाना चाहते हैं और बिना परीक्षा नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो DRDO Apprentice Recruitment 2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। यह भर्ती बहुत जल्द आ सकती है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू कर दें और आवश्यक पोर्टल्स पर रजिस्ट्रेशन पहले से पूरा रखें।
डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल संभावित जानकारी पर आधारित है। कृपया आवेदन करने से पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।